पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवा जागृति परिषद के तत्वाधान में चल रहे श्री गणेश चौथ महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को महिलाओं की भजन संध्या आयोजित की गई। डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में सजे श्री गणेश पंडाल में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। देर रात तक चले भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत पर माता की भेंटें और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। ढोलक की थाप और भजनों के सुरों के बीच श्रद्धालु भी भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गणेश की भक्ति में लीन महिलाओं ने किया नृत्य कई घंटे तक चले भजन-कीर्तन के समापन के बाद भगव...