पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश चौथ महोत्सव की कड़ी के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। संयोजक प्रदीप तिवारी और परिषद के अध्यक्ष रामनारायण लाल वर्मा की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मंगलवार को भंडारे में भक्त जुटे। डिग्री कॉलेज चौराहे पर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में प्रसादी भंडारे का आयोजन बारिश के कारण टल गया था। भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर सायं पांच बजे तक अनवरत रहा। महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को भगवान गणेश की शोभायात्रा के बाद प्रतिमा स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ था। उसके बाद निर्धारित कार्यक्रमों का अनुसार रामचरित मानस पाठ,सुंदरकांड का पाठ, कीर्तन, माता काली का बड़ा हवन, देवी भजन,ज्योति जागरण,सामसदाशिव रुद्राभिषेक पूजन,बालाजी दरबार, श्री गणेश अभिषे...