पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में श्री गणेश चौथ महोत्सव के समापन के बाद मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में बनाए गए पंडाल में होने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। भंडारा दोपहर करीब दो बजे से शुरू होगा। बारिश के कारण तब्दील हुए कार्यक्रम के बारे में परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि 26 सितंबर को भंडारा प्रस्तावित था पर बारिश की वजह से व्यवधान रहा। मंगलवार को प्रसाद वितरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...