Pilibhit News: गड्ढों में तब्दील सड़क, राहगीर परेशान
पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। ग्राम पंचायत सेहरामऊ में गांव में बनी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर एक फिट तक कीचड़ भरा हुआ है। जिससे राहगीरों को निकलना दुश्वार हो गया है। कई बार वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल भी हों चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में पेयजल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया जिससे सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Latehar News: नवरंग चौक-डेमू प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बदहाल, राहगीरों व वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.