पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गुरुवार को खुटार हाइवे पर गोला से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे कांवड़ियों की बाइक भोपतपुर में निजी बस से टकरा गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार गोपालपुर निवासी कांवड़ियां धीरज और सरनजीत घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में धीरज की हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने कांवड़ियां धीरज को भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीरावस्था में उसका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवड़िये सड़क हादसे में घायल, बस सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...