Pilibhit News: गंगाजल लेने के लिए कांवरिये हुए रवाना
पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: अमरिया। सावन माह पर अमरिया कस्बे से 70 लोगों का एक जत्था कछलाघाट के लिए गंगाजल लेने को रवाना हो गया। कैमोर से कांवड़ियों के जत्था हरिद्वार को बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालु गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने गांव के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल यात्रा की कामना की। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक हरिद्वार के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने भी यात्रा को लेकर खुशी जताते हुए कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लौट रहे कांवड़िये यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.