Pilibhit News: खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू और ग्रीन हाउस ने मारी बाजी
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता रहा। सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में येलो हाउस दूसरे और रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस दूसरे और रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। मुकाबलों में छात्राओं की फुर्ती, आपसी तालमेल और रणनीति देखने को मिली।प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक निर्दोष कुमार और विक्रमाकर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष गुप्ता, सह-प्रबंधक अनुराग गुप्ता, कोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.