Pilibhit News: खैरपुर में बाग में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत
पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। खैरपुर गांव में आम के बाग में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शोर शराबा करते हुए सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम ने बाग में पहुंचकर पग मार्क ट्रेस किए। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की। टीम ने उनसे सतर्क रहने को कहा है।
तेंदुआ की गतिविधियाँ तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत कम नहीं हो रही है। आए दिन अलग-अलग गांव के आसपास तेंदूआ चहल कदमी करते हुए देखे जा रहे हैं। कई दिनों से उदयपुर खुर्द गांव के पास दहशत का पर्याय बने तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। उसके बाद से तेंदुआ उदयपुर खुर्द के पास नहीं दिखा गया। टीम लगातार निगरानी कर रही है।
खैरपुर गांव में तेंदुआ देखा गया सोमवार शाम तेंदुआ गांव खैरपुर में रफत के आम के बाग में देखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.