Pilibhit News: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव फरदिया के समीप धान की कटाई के दौरान खेत में 12 फीट लंबा अजगर निकलने से मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। गांव निवासी इशहाक अहमद के खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ गई। खेत में अजगर देखते ही मजदूर काम छोड़कर भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग के वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव, रामौतार और बेनीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। रेंजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.