पीलीभीत, नवम्बर 11 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव खरगपुर कला में खेत पर जा रहे एक बच्चे पर जंगली सियार ने हमला कर बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव खरगपुर कला निवासी 10 वर्षीय आयुष पुत्र राजू अन्य बच्चों के साथ खेत पर जा रहा था जैसे ही वह नहर की पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही गन्ने के खेत से निकले जंगली सियार ने उस पर हमला बोल दिया। सियार ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरह से नोच कर लहूलुहान कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब जाकर सियार भगाया। जंगली सियार के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले दो माह के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर सियार हमलाकर घायल कर चुकें हैं। घटना के बाद परिवार में हा-हाकार मच गया। परिजन बच्चे को लेकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल र...