Pilibhit News: खेत पर कब्जे के विरोध पर महिला से मारपीट
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मुर्सेना मदारी निवासी नईमा बेगम पत्नी अशरफ अली ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गांव के कैसर शाह पुत्र मुर्तजा शाह से छह जुलाई 2026 को जमीन बैनामा कराकर खरीदी थी। आरोप है कि पड़ोस के खेत के मालिक शमशाद, इंतजार पुत्रगण इरशाद अहमद और तमसीर पुत्र शमशाद अहमद अपना गाटा छोड़कर उनके खेत में कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि आरोपियों के गाटे में गांव के इमामबाड़े की जमीन भी शामिल है। 17 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी उसके खेत में टीनशेड डालने लगे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखकर वे भाग गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद लाठी-डंडे और बांका लेकर दोबारा पहुंचे। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.