Pilibhit News: खेतों में भरे पानी से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ
पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ पानी से निकलकर सड़क पर जा पहुंचा। दस दिन पहले हुई बारिश के कारण खेतों में आज भी पानी भरा हुआ है। लगभग रात के नौ बजे उसी पानी का सहारा लेकर एक मगरमच्छ दौलतपुर चौराहे पर स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक सुशील किराना स्टोर की दुकान के शटर के पास देखा गया। इसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि दुकान बंद थी। ग्रामीणों ने बताया कि वो एक छोटा मगरमच्छ है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.