Pilibhit News: खेतों में घुसे हाथियों ने रौंदी धान-गन्ने की फसल
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। किशनपुर हरिपुर में जंगली हाथियों की आवाजाही से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान और गन्ने की खड़ी फसल रौंद दी। बुधवार सुबह खेतों में फसल बिखरी मिलने पर किसानों को नुकसान का पता चला। किसानों ने प्रशासन से फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
किसानों की परेशानियां हाथियों के झुंड ने छोटेलाल वर्मा, दौलत शाह, द्वारिका वर्मा, मुनीम शाह, बबलू शाह, अरमान शाह और लाड़ले पासवान समेत कई किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। रात होते ही हाथियों का झुंड खेतों की ओर पहुंच जाता है। इससे किसान अपनी फसल बचाने के साथ ही जानमाल की सुरक्षा को लेकर परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.