पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष/पूर्व विधायक वीएम सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर मूल्य भुगतान हो जाना चाहिए। इस नियम का गन्ना विभाग को पालन कराना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो ब्याज देना होगा। गन्ना किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर बकाए का भुगतान ब्याज समेत न हुआ तो लड़ाई जारी रहेगी। जनप्रतिनिधि गन्ना किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से डीसीओ कार्यालय परिसर में पिछले तीस वर्षों से 15 प्रतिशत ब्याज का विवरण उपलब्ध कराने, गन्ना मूल्य छह सौ रुपये किए जाने को लेकर बेमियादी धरना चल रहा है। धरने के 45वें दिन राकिमसं की महापंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने, ब्याज का रिकार्ड उप...