Pilibhit News: खिलाड़ियों की मांग का डीएम ने लिया संज्ञान, बरेली से पहुंची टीम
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। गांव के दौरे पर पहुंचे डीएम से चंदिया हजारा के खिलाड़ियों ने खेले कूद के पर्याप्त संसाधन दिलाने और मैदान में जलभराव की समस्या रखी। डीएम के स्टेडियम बनवाने के आश्वासन के बाद बरेली से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने मैदान की नापजोख की। स्टेडियम बनने की कवायद शुरु होने से खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में लंबा चौड़ा फुटबाल मैदान मौजूद है। गांव की फुटबाल टीम के अलावा अन्य युवा इस मैदान में अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते हैं। बाढ़ के दौरान मैदान में पानी भरने से समस्या खड़ी हो जाती है। बीते सोमवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव चंदिया हजारा के दौरे पर गए थे। इस दौरान खिलाड़ी और युवाओं ने खेल मैदान की समस्या रखी और संसाधनों की कमी बताई। मैदान में पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.