पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया दो दिन में तीन बकरियां गायब हो गईं। बकरियों को तेंदुआ के उठा ले जाने की आशंका है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। तहसील क्षेत्र के खिरकिया बरगदिया गांव में वन्यजीव के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव से लगातार कुत्ते, बकरी और अन्य आवारा पशु गायब हो रहे हैं। गांव निवासी धनेश के पुत्र गुड्डू की दो बकरियां थीं। इनमें से एक बकरी अचानक गायब हो गई। उसके तेंदुआ के उठा ले जाने की आशंका है। दूसरे दिन दूसरी बकरी भी बाड़े में नहीं मिली। गांव के ही धनंजय की बकरी भी कुछ दिन पहले गायब हो गई थी जिसका पता नहीं चल सका। गांव से मवेशियों के एक एक कर गायब होने से तेंदुआ के हमले की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर उनमें दहशत है।ग्रामीणों ने वन्यजीव को पुष्टि के लिए वन विभाग से पग मार्को की जा...