Pilibhit News: खिड़की तोड़कर मंदिर में घुसे चोर, सामान चोरी
पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजाहरैया के अशोक नगर स्थित शनिदेव मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने चोरी कर ली। बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने घटना देखी तो वह दंग रह गए। मंदिर परिसर में पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान चोर छत के नीचे लगे रोशनदान के सहारे छोटी खिड़की तोड़कर मंदिर के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे आभूषण, बर्तन समेत अन्य हजारों रूपए का सामान चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोग बुधवार सुबह एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सामने देशी शराब की दुकान संचालित है, जहां रात में कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है। सूचना मिलने पर थाना गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ब्रजव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.