पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: कलीनगर। खारजा नहर पटरी पर खड़े पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। रात के अंधेरे में होने वाले कटान से अधिकारी अंजान हैं। कई पेड़ों को काटकर लकड़ी गायब कर दी गई। काटे गए पेड़ों की जड़े और ठूंठ मौजूद हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में मौजूद ख़ारजा नहर पटरी पर सैकड़ों पेड़ मौजूद हैं। पिछले कई दिनों से इन पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। धड़ल्ले होने वाले इस अवैध कटान से अधिकारी अंजान हैं। पेड़ों को काटने के बाद उनकी जड़े और ठूंठ मौजूद है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और न ही निगरानी के लिए गश्त बढ़ाई गई। सूचना देने के बाद वन रेंज अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। लेकिन पांच दिन बाद भी मामले की जांच नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलीभगत के चलते हर भरे पेड़ों को काटा जा रहा है।...