Pilibhit News: खाते में संदिग्ध धनराशि होने पर मुकदमा
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना हजारा के उप निरीक्षक राहुल शर्मा प्रतिबिंब पोर्टल पर मौजूद संदिग्ध नंबरों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ, इसकी शिकायत की गई थी। चेक करने पर उसकी लोकेशन रामनगर संपूर्णानगर पता चली। मोबाइल नंबर पर साइबर अपराध से संबंधित दो शिकायतें की गई थी। मोबाइल नंबर जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया। जांच में यह मोबाइल नंबर कृष्ण शर्मा पुत्र राम भजन शर्मा निवासी संपूर्णानगर लखीमपुर खीरी का पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कृष्ण शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में संलिप्त युवक पर मुकदमा दर्ज, खाते में मिले 15,500 रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.