Pilibhit News: खाई में बाइक समेत मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, हत्या का आरोप
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बरखेड़ा में शनिवार सुबह बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर गांव भोपतपुर स्थित भट्ठे के पास खाई में एक युवक का शव बाइक समेत पड़ा मिला। से शव के पास ही उसकी बाइक भी खाई में पड़ी मिली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजवीर पुत्र शांति स्वरूप निवासी ग्राम मसीत थाना बरखेड़ा के रूप में हुई है। उसका गांव घटनास्थल से महज चार किलोमीटर दूर है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि राजवीर जहानाबाद में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करता था। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह जहानाबाद से अपने घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शाम करीब छह बजे से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.