पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। चीनी के दाम में बढ़ोत्तरी से मध्यम वर्गीय परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका महीने का बजट गड़बड़ा गया है। मगर चीनी के दामों में कोई खास गिरावट नहीं आई है। इसको लेकर गन्ना विकास विभाग और खांडसारी विभाग लगातार चीनी मिलों के स्टॉक का सत्यापन कर रहा है। इसी क्रम में खांडसारी अधिकारी बरेली आशुतोष प्रताप चंद ने बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड यूनिट बरखेड़ा के चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर के अनुसार चीनी स्टॉक सही पाया गया l चीनी खरीद 19 अगस्त के बाद नहीं हुई है l इस मौके पर जनरल मैनेजर संजीव राठी, गोदाम प्रभारी यूसुफ़, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज कुमार साहू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चीनी व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट, 15 सितंबर से 2000 क्विंटल ही...