Pilibhit News: खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों समेत मंडी सचिवों और केंद्रों का जवाब तलब
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। धान खरीद में सुस्ती और लापरवाही पर खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों समेत 24 केंद्रों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। प्रमुख सचिव की वीसी के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने जिला खरीद अधिकारी की संस्तुति पर सभी जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा है। खास बात है कि तीनों ही मंडी सचिवों को भी नोटिस जारी किया गया है। शून्य या केवल सांकेतिक खरीद दिखाने वाले केंद्र प्रभारी समेत जिम्मेदार खरीद एजेंसियों के प्रमुखों की निगरानी व्यवस्था और ढिलाही पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने शिकंजा कसा है। यूपीएसएस समेत पीसीयू और पीसीएफ के जिला प्रबंधक अब रडार पर हैं। अब केंद्र वार समीक्षा की गई तो कई केंद्रों पर अब तक या तो खरीद शुरू नहीं हुई है अथवा सांकेतिक खरीद कर पल्ला झाड़ दिया गया है। इस बात की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.