पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु की तहसील स्तरीय किसान पंचायत तहसील सदर प्रांगण में तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पांच सूत्रीय ज्ञापन मांगपत्र नायब तहसीलदार अवधेश कुमार को दिया गया। पंचायत में भाकियू के जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने आरोप लगाया कि सदर तहसील में भ्रष्टाचार की वजह से संगठन में रोष है। किसानों का किसी भी दशा में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने कहा कि किसानों के फर्द खतौनी में अंश निर्धारण में अनियमितताएं पाई जा रही हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से तहसील प्रशासन चौपाल लगाकर प्रत्येक गांव में जाकर ठीक कराएं। बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि ग्राम पंचायत मीरपुर में खेतों को जाने वाले चकरोड पर पुलिया टूट गई, लेकिन मौके पर कोई भी कार्यवाह...