Pilibhit News: खटीमा रोड पर तेंदुआ से टकराई बाइक, एक घायल
पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव न्यूरिया निवासी यूनुस अपनी पत्नी और बच्चे सहित बाइक से रविवार शाम माधोटांडा से घर जा रहे थे। खटीमा रोड पर डगा मोड़ के पास अचानक झाड़ियों से निकला तेंदुआ युनुस की बाइक से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में यूनुस घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद तेंदुआ फिर झाड़ियों में घुस गया। राहगीरों ने घायल युनुस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.