पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बेनहर गुरुकुल टनकपुर रोड कैंपस में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के चारों हाउसों के बीच इंग्लिश क्विज कंप्टीशन में नालेज हाउस 44 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। अंग्रेजी साहित्य,अंग्रेजी व्याकरण, बजर राउंड एवं विजुअल राउंड के माध्यम से बच्चों के अंग्रेजी ज्ञान एवं तार्किक क्षमता का परीक्षण किया गया। एक्टिविटी इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने विद्यालय की संस्थापिका रंजीत सैहमी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विषय को मजबूत बनाने के लिए यह एक प्रयास भर है। सुने, समझे और उत्तर दें। जो उत्तर नहीं दे पा रहे वे निराश न हों प्रयास करें। प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल कौर ने बताया कि इंटीग्रिटी हाउस ने 37 अंकों के साथ दूसरे, लीडरशिप हाउस 29 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: शिवालिक एकेडमी म...