पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: जहानाबाद। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर हर महीने मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि आरोपियों ने एक कंपनी में पैसा लगवाकर अच्छा लाभ दिलाने का भरोसा दिया था। उनके कहने पर पीड़ित ने खुद लाखों रुपये निवेश किए और अपने परिचितों व रिश्तेदारों को भी रकम लगाने के लिए तैयार कर लिया। बाद में कंपनी की धोखाधड़ी से संबंधित खबर अखबार में प्रकाशित होने पर उन्हें अपने साथ हुई जालसाजी का पता चला। पीड़ित ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हर महीने 10 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 43.85 लाख ठगे थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बरहा विक्रम निवासी इम्तियाज अहमद पु...