Pilibhit News: क्राफ़्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कौशिक विजडम पब्लिक स्कूल में क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन कौशिक और प्रधानाध्यापक भावना कौशिक ने फीता काटकर किया। क्राफ्ट प्रदर्शनी में प्रत्येक प्रदर्शन विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सीखने की उत्सुकता को दर्शा रही थी। अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों के कार्यों की सराहना की। शिक्षकों ने बच्चों को हर गतिविधि में प्रेरित और मार्गदर्शित किया, जिससे उन्होंने अपने विचारों को सुंदर और उपयोगी रूप दिया। मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन कौशिक ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, टीमवर्क, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करती हैं। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.