पीलीभीत, नवम्बर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवादददाता। बीएसए के आदेश पर जिलेभर के सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में बाल मेला एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम मनाया गया। बाल मेले में सभी बालवाटिकाओं के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों को विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलो का आयोजन कराया गया। विजेता बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सभी केंद्रों एवं बालवाटिकाओं में पुरस्कार प्रदान किए गए। माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत सभी माताओं को शासन से प्राप्त बाल बाटिकाओं के संचालन के लिए होने वाली गतिविधियों एवं उनके बच्चों के विकासपरक योजनाओं से परिचित कराया गया। सभी बाल बाटिकाओं में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: माता उन्मुखीकरण कार्यशाला व बाल मेले में दिखी बच...