Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा श्यामपुर निवासी सावित्री देवी ने कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि करीब तीन माह पहले गांव के ही माखन लाल ने उसके पति टोड़ी लाल से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर माखन लाल टालमटोल करता रहा। दो जुलाई 2026 की शाम करीब आठ बजे रुपये मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद माखन लाल, रामबहादुर, बाबूराम और माखन लाल की पत्नी डंडे लेकर महिला के घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उसे, उसके पति टोड़ी लाल और पुत्र पवन कुमार के साथ मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.