पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दो माह पूर्व हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने आठ नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गजरौला थाना के गांव नवदिया सुल्तानपुर निवासी अमनदीप कौर पत्नी सुखचैन सिंह ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनके घर पर बीते 1 जून को पार्टी चल रही थी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: अदालत के आदेश पर मारपीट व जानलेवा हमले में मुकदमा दर्जआरोप इस दौरान चार पहिया वाहनों पर सवार होकर लगभग डेढ़ दर्जन लोग उनके घर में घुस गए। आरोप है इस दौरान सभी ने उनके बेटे हरप्रीत सिंह के साथ मारपीट शुरु कर दी। रंजोत सिंह ने गोट से तमंचा निकालकर हरप्रीत सिंह पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इस पर अमनदीप कौर अपने बेटे हरप्रीत को बचाने द...