पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी रामबहादुर पुत्र रामआसरे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का ओमप्रकाश पुत्र होरीलाल उससे पुरानी रंजिश रखता है और पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोप है कि 16 जून की शाम करीब चार बजे वह अपनी तीन वर्षीय पुत्री सेजल के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी ओमप्रकाश अपने पुत्र नेमचंद्र उर्फ टिंकू के साथ ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, ओमप्रकाश के कहने पर उसके पुत्र नेमचंद्र उर्फ टिंकू ने ट्रैक्टर ग्रामीण की ओर मोड़ दिया। वह किसी तरह हटकर बच गया, लेकिन उसकी तीन वर्षीय पुत्री ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्जघटना के बाद की स्थि...