पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कॉलेज के बाहर दो गुटों में हो रही मारपीट के दौरान बचाने पहुंचे सुरक्षा गार्ड के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। वीडियो बनाने पर युवकों ने गार्ड का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कॉलेज के शिक्षक पहुंच गए। इस पर युवक भाग गए। पुलिस ने 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र नगेंद्र सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुरक्षा गार्ड हैं। शनिवार को वह कॉलेज के बाहर खड़े थे। इस दौरान बाहरी युवकों के दो गुटों में विवाद होने लगा। सुरक्षा गार्ड दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और विवाद कर रहे कई युवकों को हटाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विद्यालय गेट के सामने छात्रों में मा...