पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत,संवाददाता। शहर में बीती रात रसूख, शराब के नशे और अराजकता का कॉकटेल देखने को मिला। कॉकटेल पार्टी में शहर के नामचीन प्रॉपर्टी डीलरों की एक जिला स्तरीय अधिकारी के स्टेनो और साथियों से शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्षों में गरमागरमी हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अफसर के स्टेनो और दूसरे पक्ष के एक प्रापर्टी डीलर का मेडीकल कराया। कार्रवाई होती देख दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया।

कॉकटेल पार्टी में कहासुनी के बाद मारपीट शहर के वल्लभनगर कॉलोनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की ओर से आसाम हाईवे स्थित एक होटल में कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में शहर के कई प्रॉपर्टी डीलर और अन्य लोग आए हुए थे। इस दौरान शहर कोतवा...