Pilibhit News: कैंची धाम एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की उठी मांग
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय क्षेत्र के लिए पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर-लखनऊ-प्रयागराज और काठगोदाम-लालकुआं-बहेड़ी-पीलीभीत-पूरनपुर-लखनऊ मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग उठी है। क्रांतिकारी विचार मंच प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को मांग पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि छोटी रेल लाइन के समय इन मार्गों पर चारबाग काठगोदाम-नैनीताल एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें चलती थीं। बड़ी रेल लाइन बनने के बाद कई वर्ष बीतने के बावजूद इन मार्गों पर लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ और प्रयागराज तक ट्रेन चलाने की मांग की। वहीं, काठगोदाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.