Pilibhit News: केसरपुर कलां और शहरी क्षेत्र में स्क्रब टाइफस के मिले दो मरीज
पीलीभीत, नवम्बर 19 -- पीलीभीत में स्क्रब टाइफस के मामले Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में स्क्रब टाइफस के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। पूरनपुर क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां और शहरी क्षेत्र में एक-एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य टीमें भेजकर आसपास के लोगों की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान और संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। केसरपुर कला गांव में पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही बीमारियों के लक्षण वाले लोगों की जांच की जा रही है। इसी दौरान गांव की ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.