Pilibhit News: केबिल हटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी शंकरलाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसके पड़ोस के दुर्गेश, उनकी पत्नी मीना के अलावा विक्रम, गयादीन से बिजली केबिल हटाने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में 17 अक्तूबर को दोपहर एक बजे आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। जब उसका पुत्र अजय और शांतिदेवी बचाने गई तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.