Pilibhit News: केन हार्वेस्टर से हो सकेगी गन्ने की कटाई, मजदूरों को तलाशने से मिलेगी निजात
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। अब गन्ना फसल की छिलाई-कटाई करने के लिए मजदूरों को नहीं ढूंढ़ना पड़ेगा। इससे किसानों को छुटकारा मिल जाएगा। गन्ना फसल में बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ना विभाग ने किसानों को राहत देने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। पहली बार ट्रेंच विधि से बोए गए गन्ने की केन हार्वेस्टर से कटाई कराई जा सकेगी। इसके लिए सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत और पूरनपुर में केन हार्वेस्टर किराए पर देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इनकी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
गन्ने की खेती का महत्व हिमालय की तलहटी में बसे पीलीभत जनपद में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे नकदी खेती भी कहते हैं। गन्ने की फसल तैयार होने के बाद कटाई-छिलाई के लिए किसानों को मजदूरों को ढूंढ़ना पड़ता है। वर्तमान समय में मजदूरों के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.