पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार स्थित केनरा बैंक में रुपये निकालने के बाद पासबुक एंट्री करा रहे एक व्यक्ति के थैले से अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी जोगराज पुत्र पूरनलाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि 3 अक्टूबर को करीब 11 बजे लोहा बाजार स्थित केनरा बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से रुपये निकाले और इसके बाद पासबुक में एंट्री कराने लगे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बैंक परिसर में महिला के झोले से 46 हजार रुपये लेकर फरार इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उनका थैला काट दिया और उसमें रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए।...