पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सु...