पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: जहानाबाद। नगर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनका मुंह मीठा कराया। मंदिरों में सजावट की गई। जहानाबाद कोतवाली प्रांगण में स्थित मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। देर रात्रि तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम भी हुए। मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव हुआ। आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक जय शंकर ने गांव की एक भक्त मंडली द्वारा आयोजन का सकुशल संपन्न कराया। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में श्री कृष्ण के भक्तों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: ..लल्ला की सुन सखियां आई, यशोदा को देने लाख बधाई.. भारी वर्षा के बीच उत्साह...