Pilibhit News: कूड़ा डालने को लेकर पिता-पुत्रों व बहू को पीटा
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव खरगपुर कला में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण को बांका से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर के गांव खरगपुर निवासी रामरतन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 26 अगस्त को शाम उसके पड़ोस में रहने वाले शिवकुमार से कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। तभी व परिवार सहित लाठी डंडा व बांका लेकर उसके घर में घुस आया। उसके लड़के रविन्द्र सिंह, मानवेंद्र व पुत्रवधू किरन व लक्ष्मी को मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार, रामकिशोर, बबलू, ओमप्रकाश, गुड्डी देवी, रामकिशोर की पत्नी, शिवकुमार की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.