Pilibhit News: कूड़ा डालने जा रही महिला की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बगनेरा-बगनेरी निवासी अहमद सईद पुत्र मोहम्मद सईद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 जुलाई 2026 को सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी हसीन बेगम घर के बाहर कूड़ा डालने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में उनकी भाभी नसीम बानो ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नसीम बानो ने अपने पति मोहम्मद अहमद तथा पुत्रों मोहम्मद अरमान और मोहम्मद सलमान को बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर हसीन बेगम और बीच-बचाव करने पहुंचे अहमद सईद के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.