Pilibhit News: कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जहानाबाद में गत वर्षो की तरह ही इस बार भी शौकत मियां दरगाह का 96वां सालाना उर्स कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। तीन दिनों तक चला उर्स 11 अक्टूबर को समाप्त हुआ। नौ अक्टूबर से शुरू हुए उर्स में दूरदराज से आए जायरीनो ने शिरकत की। इस अवसर पर कार्यक्रम में कव्वालियों का आयोजन किया गया। दस अक्टूबर को देर रात्रि तक आयोजित कव्वालियों का लुत्फ उठाया गया। रविवार को उर्स का समापन कुल शरीफ की रस्म अदा कर हुआ। इस मौके पर दूर दराज के आए जायरीनों ने शिरकत की। गद्दी नसीन शफीक नियाजी, मुस्तकीम नियाजी, नदीम, शकील और शब्बीर मौजूद रहे। उर्स में सुरक्षा की दृष्टि से जहानाबाद पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.