Pilibhit News: कुल्हाड़ी मार कर बकरी का पैर काटने का आरोप
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। दियोरिया निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र प्रमोद कुमार रामबाग में बकरियां चरा रहा था। आरोप है कि उसी समय दियोरिया निवासी एक शख्स बाग में जा पहुंचा। चरते समय बकरी के पैर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे बकरी का पैर कट गया। प्रमोद ने जब विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ा। शोरगुल पर आरोपी चला गया। प्रमोद ने घर जाकर चाचा राजाराम को पूरी बात बताई। राजाराम ने आरोपी के घर शिक़ायत की। आरोप है कि राजाराम के ऊपर कुल्हाड़ी चलाते हुए भाग गया। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.