पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: अमरिया। आल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी और तंजीम आयमा की ओर से सिटी कॉलोनी स्थित मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान में सोमवार को उर्स आला हजरत, चैहुल्लुम और रबीउल अब्बल को लेकर तमाम मस्जिदों के पेश इमाम हाफिज उलेमाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि उर्स आला हजरत मे शामिल होने के लिए जो भी अकीदतमंद जाएं तो आला हजरत के किरदार को अपनी निगाहों में लेकर जाएं। जुलूस-ए-मोहम्मदी में जब लोग चलें तो रसूल ए अकरम सल्लाहो अलैहे वसल्लम को निगाहों में रखें। दुरूद पाक पढ़ते हुए निगाहों को नीचे किए हुए अपनी खुशी का इजहार करें। किसी को तकलीफ़ न दें। इन बातों को तमाम मस्जिदों में अपने दीनी भाइयों को पैगाम दें। कांवड़ यात्रा के दौरान बचकर चलें और इंसानियत का पैगाम दें। हज़रत मौलाना मुफ्ती तारिक रज़ा मिस्बाही ने बताया कि ...