Pilibhit News: किसान पर सियार ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। खेत पर जा रहे एक किसान पर गन्ने के खेत से अचानक निकले सियार ने हमला बोल दिया, जिससे किसान बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव अमृता खास निवासी 37 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र भगवानदास सुबह अपने खेत पर जा रहा था, तभी घने गन्ने के खेत से एक सियार निकला और उसने किसान पर हमला कर दिया। सियार के हमले से किसान के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान दौड़े और बड़ी मुश्किल से सियार को भगाया। घायल किसान को परिजनों द्वारा आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल घनी होने के कारण सियारों का आतंक बढ़ गया है और वन विभाग को इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.