पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: बीसलपुर। किसान की मेड़ पर तूदे उखाड़कर फेंके जाने का विरोध किये जाने पर किसान को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बरखड़ा निवासी ख्यालीराम पुत्र दयाराम की जसोली दिवाली में जमीन है। जिसका कुरा बटवारा हो चुका है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने मौके पर जाकर मेड़ डलवा दी और पक्के तूदे लगवा दिए, लेकिन पड़ोसी ने तूदा उखाड़कर फेंक दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी देवदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...