Pilibhit News: किसानों ने तहसील कार्यालय पर किया हंगामा
पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव खनंका उचसिया में सार्वजनिक चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। जिससे किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने तहसील कार्यालय पर हंगामा कर एसडीएम को ज्ञापन देकर चकमार्ग खाली कराए जाने की मांग की। बीसलपुर के गांव खनंका उचसिया में किसानों के खेत को जाने वाले चकमार्ग पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जिससे आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों ने चकमार्ग खुलवाए जाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। एसडीएम ज्ञापन देकर चकमार्ग खाली कराए जाने की मांग की। हंगामा करने वालों में ओमवती, दीनदयाल, तुलाराम, ओमकार, नन्हे लाल सहित कई ग्रामीण शामिल थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चक मार्ग पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.