Pilibhit News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने डीएम का सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल ने नवागत डीएम से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से धान खरीद व्यवस्था को सुचारु करने, क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशानी न होने देने, ऑनलाइन पंजीकरण एवं टोकन व्यवस्था को सरल बनाने तथा किसानों की उपज की समय से खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई। भाकियू नेताओं ने धान खरीद के दौरान नमी मीटर की पारदर्शी जांच, राइस मिलों की व्यवस्था में सुधार और किसानों की उपज का उचित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग रखी। इसके साथ ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और समय से पर्चियां उपलब्ध कराने व पशुओं के अलावा बिजली कटौती आदि को लेकर समस्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.