Pilibhit News: किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन ने किसानों की मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर मांगे पूरी किए जाने की मांग की। बीसलपुर में किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष मो. साबिर गुल्लू पहलवान की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान पर 15 प्रतिशत पर ब्याज दिलाए जाने सहित कई मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर मांगे पूरी न किए जाने पर 20 अगस्त को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना दिए जाने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बाढ़ प्रभावित किसानों ने रखीं तीन मांगें, 20 अगस्त को धरने की चेतावनी प्रदर्शन करने वालों में श्यामपाल, रामपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.